सामाजिक सुरक्षा पंेशन योजनाआंे से अधिकाधिक आमजन को लाभांवित करवाने के लिए विशेष ग्राम सभा 20 को

ram

जैसलमेर। सामाजिक सुरक्षा पंेशन योजनाआंे से अधिकाधिक आमजन को लाभांवित करवाने के लिए शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन होगा। इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने एक आदेश जारी कर बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव एवं पंचायतीराज विभाग के उप शासन सचिव के निर्देशानुसार 20 दिसंबर को विशेष ग्राम सभाआंे का आयोजन किया जाना है।

उन्हांेने बताया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास अधिकारियांे को ग्राम विकास अधिकारियांे के जरिए शुक्रवार को विशेष ग्राम सभाआंे का आयोजन करवाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन के असत्यापित आवेदनांे का सत्यापन करवानेे, निरस्त किए गए पंेशन आवेदनांे के पात्रताधारी होने की स्थिति मंे आवेदन दुबारा प्रारंभ करवाने एवं निरस्त किए गए पेंशन आवेदनांे की सूची को विशेेष ग्राम सभा मंे पढ़कर सुनाने एवं ग्राम पंचायत कार्यालय मंे चस्पा करवाने के निर्देश दिए गए है।

आदेश के अनुसार सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक को समस्त विशेष ग्राम सभाओं में निःशुल्क ई-मित्र ऑपरेटर की सुविधा उपलब्ध करवाने, सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक को विशेष ग्राम सभा में आधार, जनाधार अपडेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को संबंधित ब्लॉक विकास अधिकारियों का सहयोग करने एवं विशेष ग्राम सभाओं की प्रगति रिपोर्ट निदेशालय को भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *