मुंबई बोट हादसे में राजस्थान का मार्कोस कमांडो शहीद

ram

मुंबई। एक दिन पहले मुंबई में हुए बोट हादसे में नेवी के 4 जवानों सहित 9 सिविलियंस की जान चली गई, जिसमें जयपुर (राजस्थान) के महेंद्र सिंह (34) भी शहीद हुए। वे भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो यूनिट के सदस्य थे और 2 महीने बाद रिटायर होने वाले थे। हादसा तब हुआ जब एक नेवी स्पीड बोट ने नीलकमल बोट को टक्कर मार दी, जिसके कारण बोट समुद्र में डूब गई। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महेंद्र सिंह भी शामिल थे।महेंद्र सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गन चलाने की ट्रेनिंग दे चुके थे। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव रेनवाल और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई।
महेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गांव रेनवाल में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।महेंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे और अपने माता-पिता को मुंबई घुमाने के लिए ले गए थे। 2010 में उषा कंवर से शादी करने वाले महेंद्र सिंह की दो बेटियाँ हैं।हादसे के दौरान नीलकमल बोट में 110 यात्री सवार थे, जिनमें 20 बच्चे भी शामिल थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में 101 लोगों को बचा लिया गया। नौसेना की गश्ती स्पीड बोट के कैप्टन ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *