कन्या महाविद्यालय में स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

ram

भीलवाड़ा। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वाधान में प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ईएलसी नोडल अधिकारी डॉ, शोभा गौतम ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में 45 छात्राओं ने तथा स्लोगन प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने भाग लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वंशिका सेन, दूसरे स्थान पर राजनंदनी योगी तथा तीसरे स्थान पर नेहा खटीक तथा खुशी खटीक रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम अंतिम सेन एवं अर्पिता विजयवर्गीय द्वितीय चंचल प्रजापत एवं सोनिया माली तथा तृतीय स्थान पर प्रियांशी भट्ट एवं कोमल तेली रही। कार्यक्रम का संचालन रीना सालोदिया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अंजलि अग्रवाल द्वारा दिया गया। डॉ. अनिल कुमार सुराणा ने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सरोज मेहता, इंदु बाला पटवारी, प्रतिभा राव तथा सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *