धनुष पर बुरी तरह भड़कीं नयनतारा, नानुम राउडी धान विवाद ने कानूनी लड़ाई को कैसे जन्म दिया है

ram

नयनतारा ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर धनुष को एक ओपन लेटर साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री, नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल में अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के फुटेज का उपयोग करने के लिए एक्टर धनुष पर भड़ास निकाली है। बता दें कि, धनुष ने नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री के लिए अपनी फिल्म नानुम राउडी धान की क्लिपिंग यूज करने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री में 3 सेकेंड की बिहाइंड द सीन्स क्लिप इस्तेमाल की गई है। इस क्लिप को लेकर धनुष ने नयनतारा को 10 करोड़ का लीग नोटिस भेज दिया। इसके चलते लीगल नयनतारा ने धनुष पर भड़ास निकाली रही है। नयनतारा ने धनुष पर उनके खिलाफ “प्रतिशोध” रखने का आरोप लगाया, क्योंकि धनुष ने उन्हें कानूनी नोटिस दिया था, जिसमें उन्होंने उनके द्वारा निर्मित फिल्म के क्लिप के उपयोग पर आपत्ति जताई थी। शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक खुले पत्र में, नयनतारा ने नानुम राउडी धान के गाने और दृश्यों का उपयोग करने की अनुमति देने से इनकार करने के लिए धनुष पर कटाक्ष किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *