बूंदी विधायक ने ’मुख्य बाजारों में की रामी-श्यामी’

ram

बूंदी। दीपावली के उपलक्ष पर रविवार को बूंदी शहर वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए बून्दी विधायक हरिमोहन शर्मा ने चौमुखा बाजार से रामी-श्यामी प्रारंभ कर इन्द्रा मार्केट, कोटा रोड होते हुए सब्जी मंडी रोड तक सभी गणमान्य व्यापारियों एवं आम जनों को दीपावली की बधाई दी। रामी-श्यामी के दौरान व्यापारियों एवं आमजनों ने बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा का मुंह मीठा करवाकर एवं माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी, उपसभापति लटूर भाई, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश तम्बोली ,अर्बन बैंक उपाध्यक्ष युद्धराज सोनी , राजेंद्र भारद्वाज ,पूर्व लोक अभियोजक योगेश यादव ,राजेश ठाकोर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव गिरधर शर्मा शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश जैन, हारून खान,शिवम गुर्जर, महामंत्री संघठन संजय शर्मा, प्रवक्ता लोकेश सुखवाल, वार्ड पार्षद मोइनुद्दीन फॉरवर्ड, इरफान, रोहित बैरागी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महावीर मीणा, पेंशनर जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे, सेवादल जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, छुट्टन लाल शर्मा, यशवंत दाधीच रोहिताश्व शर्मा, विशाल शर्मा, हिमालय वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *