जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व सांसद ज्ञान प्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा दुःख जताया है। देवनानी ने कहा है कि पिलानिया समाज सुधार के कार्यों में लगे रहते थे। वे स्नेह की प्रतिमूर्ति के साथ ही हिम्मत वाले व्यक्ति और कुशल प्रशासक भी थे। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक और राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रहने के दौरान उन्होंने अपनी प्रशासनिक कुशलता का परिचय दिया था। देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतृप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
देवनानी ने पूर्व सांसद पिलानिया के निधन पर गहरा दुःख जताया
ram


