विश्व हृदय दिवस पर जिले में जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित

ram

जयपुर। विश्व हृदय दिवस पर रविवार को जिले में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। चिकित्सा संस्थानों रोगियों के स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि विश्व हृदय दिवस पर चिकित्सा संस्थानों में रोगियों के हृदय रोग, डायबिटीज व हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग कर उपचार दिया गया। इसके साथ ही उन्हें तम्बाकू उत्पादों का त्याग कर योग अपनाने व स्वस्थ जीवनचर्या के विषय मे जागरूक किया गया। इस अवसर पर उन्हें पेम्पलेट व हैंडआउट वितरित किए गए।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम “USE HEART FOR ACTION” रखी गई है। विश्व मे असामयिक मृत्यु का प्रमुख कारण हृदय रोग है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से हृदय रोग से होने वाली मृत्यु का खतरा काफी कम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *