इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष के सबसे घातक हमले में इजरायली हवाई हमलों में 492 लोग मारे गए, जिनमें 90 से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इजरायली सेना ने देश में एक उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह पर हवाई हमलों को बढ़ाने से पहले दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के निवासियों को खाली करने की चेतावनी दी थी। हजारों लेबनानी दक्षिण की ओर भाग गए, और दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से बाहर निकलने वाला मुख्य राजमार्ग बेरूत की ओर जाने वाली कारों से जाम हो गया।
हमलों के बाद हजारों लोगों ने दक्षिण लेबनान छोड़ना शुरू कर दिया है। सरकार ने घोषणा की है कि देश के कुछ हिस्सों में स्कूलों को उन नागरिकों के लिए शरण स्थलों के रूप में खोला जाएगा, जो दक्षिणी क्षेत्रों से निकाले गए हैं। देश में स्कूलों को जल्दी बंद कर दिया गया। लोग अपने बच्चों को लेने तुरंत स्कूल पहुंचे। लेबनानी मीडिया के मुताबिक, बेरूत, त्रिपोली, पूर्वी और दक्षिणी लेबनान में इमारतों को विस्थापित लोगों के लिए खोला जा रहा है। पर्यावरण मंत्री नासिर यासीन ने बताया कि माउंट लेबनान, सैदा में भी स्कूल खोले गए हैं।

नहीं रूक रहा इजरायल, भीषण हमले में 500 की मौत
ram


