Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

ram

भारत के हथियार निर्माता जो हथियार यूरोप को बेच रहे हैं, वो यूरोप के जरिए यूक्रेन पहुंच रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि रूस भारत के इस कदम से नाराज हो गया है। हालांकि अब भारत ने मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया किया गया था कि भारतीय हथियार निर्माताओं द्वारा बेचे जाने वाले तोप के गोले यूरोपीय ग्राहकों द्वारा यूक्रेन भेजे गए हैं। मॉस्को ने इस पर ऐतराज जताया था। लेकिन इसके बावजूद नई दिल्ली ने यूक्रेन से हथियारों के व्यापार को नहीं रोका है। इससे पहले आज, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ग्यारह भारतीय और यूरोपीय सरकार और रक्षा उद्योग के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, विदेश मंत्रालय ने इसे अटकलबाजी और भ्रामक करार दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा ति इसमें भारत द्वारा उल्लंघन का संकेत मिलता है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है और इसलिए यह गलत और शरारतपूर्ण है। दरअसल, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भारतीय और यूरोपीय सरकार, रक्षा उद्योग के अधिकारियों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई अपनी रिपोर्ट में ये बातें कही थी। एजेंसी ने दावा किया था कि अधिकारियों से बात करने के साथ-साथ सीमा शुल्क डेटा का विश्लेषण भी किया है जिसमें ये बात सामने निकलकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *