जयपुर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर के रामगढ विधायक स्व. जुबेर खान के अलवर स्थित निवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देकर उनका का ढाढ़स बंधाया।
उल्लेखनीय है कि रामगढ विधायक जुबेर खान का लम्बी बीमारी के पश्चात शनिवार 14 सितंबर को प्रातः देहांत हो गया था। इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिलर, महापौर घनश्याम गुर्जर, रामगढ़ प्रधान नसरू खान, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संजय नरुका, पं. जलेसिंह, मोहित यादव, संदीप दायमा, सुखवंत सिंह, इंद्र यादव सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति मौजूद रहें।



