Dancing With the Stars में भाग लेने वाली है मशहूर Con Artist एना डेल्वे

ram

एक नकली जर्मन उत्तराधिकारी के रूप में अपने कुख्यात जालसाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर एना सोरोकिन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोरोकिन ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ के आगामी सीजन में हिस्सा लेने वाली हैं। इस शो का प्रीमियर 17 सितंबर को होगा। ऐसे में चलिए इस कॉन-आर्टिस्ट के कारनामों के बारे में सब कुछ जान लेते हैं।

कौन हैं एना सोरोकिन?
पीपल मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एना का जन्म 23 जनवरी, 1991 को रूस के डोमोडेडोवो में हुआ था। एना एक मिडिल क्लास फैमिली में पली-बढ़ी है। उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर थे और उनकी मां एक जनरल स्टोर की मालिक थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एना ने अपने अधिकांश बचपन जर्मनी में बिताया है। 19 साल की उम्र में उन्होंने जर्मनी छोड़ दिया और फ्रांस के पेरिस में शिफ्ट हो गयी। यहां वह फैशन की डिग्री हासिल करने के लिए शिफ्ट हुई थीं। पेरिस आकर एना सोरोकिन ने अपना नाम बदलकर एना डेल्वे रख लिया। बता दें, इसी नाम से एना दुनियाभर में मशहूर हैं। पर्पल पत्रिका के साथ काम करते हुए वह 2013 की गर्मियों में न्यूयॉर्क में फैशन वीक में शामिल हुई। उसी समय उसने इस जीवंत शहर में रहने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *