‘एअर इंडिया’ के विमान को मॉस्को में एहतियातन उतरा गया, बाद में बर्मिंघम रवाना

ram

दिल्ली से बर्मिंघम जा रहे ‘एअर इंडिया’ के एक विमान को संदिग्ध तकनीकी खामियों के कारण बुधवार को एहतियातन मॉस्को में उतारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आवश्यक जांच के बाद विमान ने मॉस्को से उड़ान भरी और बृहस्पतिवार सुबह बर्मिंघम में उतरा। विमानन कंपनी एअर इंडिया ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तकनीकी समस्याओं के कारण विमान को मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे पर एहतियातन उतारा गया। जांच के बाद विमान बर्मिंघम के लिए रवाना हुआ। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *