जिले में तिरंगा वाहन रैली का हुआ आयोजन

ram

बालोतरा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला स्तर पर तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में बालोतरा जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई तिरंगा वाहन रैली में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा वाहन रैली जिला कलक्टर कार्यालय से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरेगी। तिरंगा वाहन रैली के माध्यम से शहर के नागरिकों को हर घर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। आमजन हाथों में तिरंगा लिए ‘‘भारत माता की जय’’ एवं ‘‘वन्दे मातरम्’’ के नारे लगाते हुए जोश व उमंग के साथ चल रहे थे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *