नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की खबरें अब सच हो गयी हैं क्यों नागार्जुन ने दोनों की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों गुरुवार को दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सगाई की हैं। सामंथा रूथ प्रभु से कुछ साल पहले तलाक लेने वाले नागा चैतन्य, शोभिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर अटकलों का विषय रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस जोड़ी को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिससे उनके बीच रोमांस की अफवाहों को बल मिलता रहा है। अब दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए हमेशा साथ रहने का फैसला किया है। दोनों ने एक प्राइवेट फंक्शन में सगाई कर ली है।
जून में, दोनों ने यूरोप में एक खूबसूरत छुट्टी के साथ सुर्खियां बटोरीं, जिससे चर्चा और बढ़ गई। यात्रा की एक वायरल तस्वीर में नागा और शोभिता वाइन-टेस्टिंग सेशन का आनंद लेते हुए दिखाई दिए, जिससे उनके रिश्ते के बारे में और भी अटकलें लगाई जाने लगीं। 2021 में नागा के सामंथा से अलग होने के बाद, उनकी चार साल की शादी के बाद, अफ़वाहों ने सबसे पहले जोर पकड़ा। एक और दिलचस्प बात यह है कि नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन कथित तौर पर शादी के बारे में एक नोट जारी करने की योजना बना रहे हैं।

Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala की सगाई की तस्वीरें आयी सामने, नागार्जुन ने शेयर की पहली तस्वीर
ram