अजमेर संभाग की संयुक्त बैठक में संगठन के कार्यों की की समीक्षा

ram

अजमेर। जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) अजमेर संभाग की बैठक संभाग उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में और प्रदेशाध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमारा लखारा, प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रा.शिक्षा) अमर जीत सिंह, प्रदेश उप सभाध्यक्ष – रुपाराम रलिया, प्रदेश सह संगठन मंत्री पोखर राम गूर्जर व प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश कच्छ‌वाहा ,प्रदेश सचिव भंवर सिंह राठौड़ के आतिथ्य में संगठन कार्यालय तोपदडा में सम्पन्न हुई। संभाग उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने अजमेर संभाग के सात जिलों अजमेर, टोंक, केकड़ी, शाहपुरा, नागौर, डीडवाना व ब्यावर जिलों का वृत्त बैठक में प्रस्तुत किया जिसमें गुरुवन्दन कार्यक्रम के आयोजन, सदस्यता, अंकेक्षण रिपोर्ट, डी.डी. राशि आदि की समीक्षा की गई। टोंक जिले के प्रवासी जयकान्त पत्रिमा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अध्यापक प्रतिनिधि ने टोंक जिले का गुरुवन्दन एवं सदस्यता अभियान का वृत्त प्रस्तुत किया। इसी प्रकार अन्य जिलों’ के प्रतिनिधियो’ ने अपने-अपने जिले का वृत्त प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *