सवाई माधोपुर। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2024 में संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के दायित्व निवर्हन के मध्यनजर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव नेे कार्यालय सहायक कलेक्टर मुख्यालय सवाई माधोपुर में 30 सितम्बर, 2024 तक जिला आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष/ईओसी कक्ष में जिला आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष (ईओसी) के दूरभाष नम्बर 07462-220602, व टोल फ्री नम्बर 1077 है। उन्होंने उप निदेशक कृषि एवं पीडी आत्मा अमर सिंह 9414665411 को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट लक्ष्मण लाल मीना 9694157071 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि कन्ट्रोल रूम तीन पारियों में संचालित होगा। साथ ही सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह 9414965848, बिजली संबंधी समस्या के लिए अधि0अभियंता अशोक कुमार बुजेठिया 9413390431/9413390428 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
वहीं तहसील स्तर पर सवाई माधोपुर में नायब तहसीलदार 9460914430, खण्डार तहसील में 07468-241124, चौथ का बरवाड़ा तहसील में 9460313574, बौंली तहसील में 9413119300, मित्रपुरा में 8619460929 एवं मलारना डूंगर तहसील में 8690331330 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
दैनिक वर्षा सूचना के लिए सिंचाई विभाग के मोनू गुर्जर 7849935235 तथा पालीघाट के लिए हंसराज कलवानिया सीडब्ल्यूसी 9832896030 पर सम्पर्क करें।