कोच्चि। 2024 को कोच्चि शहर में एमजी रोड पर एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से पांच घायलों में कई अभिनेता भी शामिल हैं। यह घटना अरुण डी. जोस द्वारा निर्देशित और अर्जुन अशोकन अभिनीत आगामी मलयालम फिल्म ब्रोमांस की शूटिंग के दौरान हुई। घटना के समय वह अपने सह-कलाकारों मैथ्यू थॉमस और संगीत प्रताप के साथ स्टंट कोरियोग्राफर द्वारा चलाई जा रही कार में थे। किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मलयालम अभिनेता अर्जुन अशोकन एक्सीडेंट घायल हुए
केरल के कोच्चि में शुक्रवार देर रात एक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान मलयालम अभिनेता अर्जुन अशोकन और संगीत प्रताप सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोच्चि के एमजी रोड पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हुआ था।