150 ट्रॉली चंबल बजरी का स्टॉक किया नष्ट, पुलिस और वन विभाग ने चलाया अभियान

ram

धौलपुर। सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ बड़ी मात्रा में बजरी के स्टॉक को नष्ट कराया है। शुक्रवार शाम सदर थाना पुलिस ने चंबल नदी से निकाली गई सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंध बजरी को जेसीबी की सहायता से नष्ट करने की कार्रवाई की।
सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि एसपी के निर्देशन में अवैध बजरी खनन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिस अभियान के तहत आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे थानों की पुलिस द्वारा बजरी से भरे ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, तो वहीं चंबल नदी के किनारे सदर थाना क्षेत्र में किए जा रहे बजरी के स्टॉक को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाने की पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने भमरौली गांव के जंगलों में स्टॉक कर रखे गए 150 ट्रॉली बजरी को जेसीबी की सहायता से नष्ट कराया है। उन्होंने बताया कि बजरी का स्टॉक करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जिनकी पहचान होने पर उनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *