32वें निःशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य के प्रति दिखा खासा उत्साह

ram

उदयपुर। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार जारी 32वें निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य के प्रति खासा उत्साह दिख रहा है। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सधिकारी शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन बड़ी संख्या में रोगियों ने कटिबस्ती जानुबस्ती ग्रीवाबस्ती सर्वांग स्वेदन स्थानिक अभ्यंग सर्वांग अभ्यंग षष्टिशाली पिंडस्वेद शिरोधारा शिरोबस्ती धारास्वेदन और बस्तिकर्म नस्य कर्म रक्तमोक्षण एवं आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति पंचकर्म विधाओ से उपचार करवाते हुए स्वास्थ्य लाभ लिया। इस शिविर में कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटनों के दर्द साइटिका स्पॉन्डिलाइटिस एडी का दर्द माइग्रेन फ्रोजन शोल्डर बालों की समस्या एवं जटिल एवं जीर्ण रोगों एवं का उपचार किया जा रहा है।
अग्निकर्म चिकित्सा शिविर 12 को
डॉ औदिच्य ने बताया कि 12 जुलाई को आयुर्वेद की प्राचीन अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कोण सायटिका स्पॉन्डिलाइटिस एडी का दर्द फ्रोजन शोल्डर माइग्रेन घुटने का दर्द जैसे रोगों का उपचार कोटा के डॉ चंद्रेश तिवाड़ी द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *