अरांई। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का रविवार को अरांई में भव्य स्वागत किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री के अरांई दौरे के दौरान नुुवाद मार्केट किशनगढ रोड पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अजमेर लोकसभा क्षेत्र के विकास में काेई कसर नहीं छोडी जाऐगी। विकास की भागीरथी बहा कर जिले के विकास का चंहुमुखी विकास किया जाऐगा। देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के सहयोग से जिले में विभिन्न योजनाएं चला कर विकास को आगे बढाया जाऐगा। उन्होने कहा कि वर्तमान में शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में जिला पिछडा हुआ है। आने वाले दिनों में सभी स्कूलों में शिक्षकों को कमी एवं चिकित्सा केन्द्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएेगा। जिले के आधारभूत एवं मूलभूत तरीके से योजनाएं बना कर विकास किया जाऐगा। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान कल्याण योजना के तहत पहली किस्त जारी कर किसानों को राहत दी है।
दलहन को शतप्रति एमएसपी- केन्द्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार ने मिल कर दलहन की तीन फसलों को शतप्रतिशत एमएसपी के तहत खरीदने की घोषणा करी जिससे किसानों को उत्पादन का पूरा लाभ होगा। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार ने ईआरपीसी योजना के तहत नदियों को जोड कर अजमेर जिले के पानी की कमी को पूरा किया जाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है जिससे आने वाले पचास वर्षो तक पीने के पानी की कोई कमी नहीं आऐगी। कार्यक्रम में कालानाडा सरपंच देवकरण डुक्या के जन्म दिसव पर केक काट कर शुभकामना दी गई। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष राम सिंह राठौड, जिला परिषद सदस्य नाथू नुवाद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, पूर्व प्रधान राम लाल गेजण, भागीरथ तिरवाल, एडवोकेट पंकज बोहरा, रामेश्वर चौधरी, महामंत्री शिवराम उदय, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सांवर लाल भदाला, बनवारी पुरी, लक्ष्मण सिंह राठौड, छाेटू गुर्जर, दिलीप सिंह राठौड, भागचन्द नेहरा, किशनलाल माकड, गोपी लाल मेवाडा, रामेश्वर चांगल, सांदोलिया पूर्व सरपंच रामराज चांगल, सिरोंज सरपंच राम लाल मीणा, कालानाडा सरपंच देवकरण डुक्या, भाजपा कार्यकर्ता भगवत सिंह राठौड, महिपाल सिंह, किशन लाल बैरवा, प्रभु लाल बैरवा, गोपाल गुर्जर सहित कार्यकर्ता मोजूद थे।