यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, 6 लोगों की मौत और 35 घायल

ram

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 2 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया था। रूस की सेना के हमलों से अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। इस युद्ध की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

पर लगातार मिल रही इंटरनेशनल हेल्प की बदौलत यूक्रेनी सेना अभी भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ चुकी है। साथ ही समय-समय पर रूस पर हमले भी कर रही है। आज, 6 मई को यूक्रेन ने जल्द सुबह रूस पर हवाई हमला किया।

बेलगोरोड पर यूक्रेन ने किया ड्रोन अटैक

आज जल्द सुबह यूक्रेनी सेना ने रूस के बेलगोरोड (Belgorod) शहर पर ड्रोन अटैक किया। इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव (Vyacheslav Gladkov) ने इस बात की पुष्टि की। यह हमला बेलगोरोड में वर्कर्स के व्हीकल्स पर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *