4 जून बीजेडी सरकार की एक्सपाइरी डेट, ओडिशा में बनेगी डबल इंजन सरकार : पीएम मोदी

ram

गंजम। ओडिशा के गंजम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा जैसे त्रिपुरा को 30 साल से ज़्यादा के कम्युनिस्ट और कांग्रेस के शासन ने तबाह कर दिया। वहां के लोगों के भाजपा को जिताया और पांच साल में लोगों ने काफी काम किया और अब त्रिपुरा तेज़ गति से विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए बदनाम हो चुकी थी हमें मौका दिया योगी बैठे और आज उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है।

नरेंद्र मोदी ने कहा, चार जून को बीजेडी सरकार की एक्सपाइरी डेट लिखी हुई है। आज छ: मई है और छ: जून को भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा, 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा पार्टी के मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह होगा।भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करेंगे।ओडिशा में बीजेडी अस्त है, कांग्रेस पस्त है…वहीं, भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर उभरी है।

मोदी ने कहा ओडिशा में इस बार दो यज्ञ एक साथ हो रहे हैं।एक यज्ञ देश में मजबूत सरकार बनाने के लिए है।दूसरा यज्ञ ओडिशा में भाजपा के नेतृत्व वाली मजबूत राज्य सरकार बनाने का है।मोदी ओडिशा के सामुद्रिक सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए भी काम कर रहा है।हमारा फोकस ओडिशा की कोस्टल इकॉनमी पर है।हर क्षेत्र में हम बहुत निवेश कर रहे हैं।हमने पहली बार मछली पालन का अलग मंत्रालय बनाया, बोट को आधुनिक बनाने के लिए सब्सिडी दी, हमने मछुआरों को पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड दिया।यहां ओडिशा में भी सागरमाला योजना के तहत करोड़ों का काम हुआ है।मछुआरों की सुविधा और समृद्धि हमारे लिए सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *