चूरूः भगवान श्रीराम की भव्य अक्षत शोभायात्रा निकाली गई। अक्षत शोभायात्रा स्थानीय श्रीराम मंदिर से रवाना होकर धर्म स्तूप, स्टेशन रोड़ व नई सड़क होते हुए नया बास स्थित शिव कला मंच पहुंची। इस भव्य शोभायात्रा में डीजे के साथ राम भजन और राम धुन गाते हुए श्री राम भक्तों ने शोभायात्रा को भक्तिमय बना दिया। अक्षत कलश शोभायात्रा में महिलाओं की उपस्थिति ने चार चाँद लगा दिये। शिव कला मंच की ओर से भगवान राम की सजीव झांकी निकाली गई। शोभायात्रा श्री राम जन्मभूमि आनंद उत्सव सभा नया बास चूरू के संयोजक देवकिशन सैनी व सहसंयोजक पार्षद लिखमी चंद प्रजापत के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान 251 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण किये। शोभायात्रा आचार्य जनार्दन, बालक नाथ संत महात्माओं के सानिध्य में व पुजारी शंकर शर्मा, दिनेश शर्मा, पवन, राम प्रताप, रामावतार और बबलू शर्मा के मार्गदर्शन में निकाली गई। इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गई। शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों, व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों ने षहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में दीनदयाल सैनी, सुनील प्रजापत, अनिल प्रजापत, राजेंद्र सिंगोदिया, प्रभु दयाल सैनी, ताराचंद जमालपुरिया, किशन लाल किरोड़ीवाल, स्वदेश हिंडोरिया, गजानंद प्रजापत, सुनील टॉक, साजन इंदौरिया, सौजन्य इंदौरिया, राकेश बड़िया, दिनेश गहलोत, रामलाल गौड़, सोनू सैनी, बालू सिंह, हनुमान प्रसाद टाक, शीतल जांगिड़, मणी शर्मा, रेखा शर्मा, सुमन सैनी, माधुरी, रोशनी कस्वां, शशि कनोडिया, सरोज सैनी, रीना सैनी, पूनम शर्मा, संगीता सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे।