गजसिहपुर . स्थानीय श्रीगुरुनानक कन्या महाविद्यालय में आज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओ ने रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया व श्रमदान कर गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर की सफाई की। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गई।इन प्रतियोगिताओं में अंताक्षरी प्रतियोगिता, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, पेपर डांस आदि में स्वयं सेविकाओ ने भाग लिया। कार्यालय अधिक्षक सुरजीत सिंह डंग ने बताया कि निर्णायक मंडल की भूमिका व्याख्याता मधूबाला व सोनिया शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त स्वयं सेविकाओ को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर देवेन्द्र सलवान ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला गया व खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने को प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र मुखी ने स्वयं सेविकाओ को राष्ट्रीय सेवा योजना के आगामी गतिविधियों की जानकारी दी व बढ़-चढ़कर उसमें भाग लेने को कहा।
खेल प्रतियोगिताओं व रैली का आयोजन: विजेता छात्रायें सम्मानित
ram