चुनाव प्रेक्षकों ने किया चुनाव निर्देशिका का विमोचन

ram
सवाई माधोपुर। विधानसभा आमचुनाव 2023 के तहत सामान्य चुनाव प्रेक्षकों गंगापुर सिटी की रूही खान, बामनवास की विजया कृष्णन, सवाई माधोपुर एवं खण्डार के परिमल सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने गुरूवार को समस्त विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यक चुनाव संबंधी सूचनाओं के संकलन चुनाव निर्देशिका का विमोचन किया।
सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह ने बताया कि शासकीय उपयोगार्थ प्रकाशित निर्देशिका में भारत निर्वाचन आयोग के आवश्यक दिशा-निर्देशों का समावेश किया गया है। निर्देशिका में चुनाव प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के मोबाईल नम्बर, चुनाव के संबंध में गठित दलों की जानकारी भी प्रकाशित की गई है।
निर्देशिका में ईवीएम व वीवीपैट संचालन संबंधी निर्देश एवं निर्वाचन से संबंधी ऐप्स के संबंध में विस्तृत जानकारी आदि का संकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्देश-पुस्तिका में निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची मय पार्टी एवं चुनाव चिन्ह की जानकारी भी सम्मलित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *