-लूटेरों ने महिलाओं कैंची मारकर
-किया घायल,अस्पताल में भर्ती
-लूटेरों को पुलिस ने किया राउंडअप
बीकानेर। बीकानेर के उपनगरीय गंगाशहर थाना क्षेत्र में बीती रात को लूटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
बुधवार सुबह मिली जानकारी अनुसार यह गंगाशहर थाना क्षेत्र मोहता सराय क्षेत्र में हुई। जहां बीती रात को अज्ञात लूटेरों ने एक घर में घुसकर महिला को कैंची मार कर घर से सोने -चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। इस दौरान भागते लूटेरों का महिला व व्यक्ति ने भी पीछा भी किया, लेकिन लूटेरे भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की वहीं, घायल महिला को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज विडियो भी सामने आया है। जिसमें अज्ञात लूटेरे घर में घूसते और भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर गंगाशहर सीओ मुकेश सोनी का कहना है कि लूटेरों को पुलिस ने राउंड पर कर लिया है। जिनसे फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस पुछताछ कर रही थी।