जयपुर की फैशन डिजाइनर, लॉरेंस गैंग से जुड़ने की कहानी

ram

जयपुर के दो डॉक्टरों से 50-50 लाख रुपए फिरौती मांगने वाले लॉरेंस गैंग के शूटर काली राजपूत ने कई राज खोले हैं। उसकी गर्लफ्रेंड खुशबू चेलानी MLA बनना चाहती थी। इसके लिए करोड़ों रुपए की फंडिंग चाहिए थी। अपनी गर्लफ्रेंड की इसी चाहत को पूरा करने के लिए काली राजपूत ने दो डॉक्टरों को धमकी दी थी।
शूटर काली और खुशबू, दोनों चार साल से संपर्क में थे, लेकिन फिरौती की प्लानिंग तीन महीने पहले बनी थी। डॉक्टर कितने पैसे वाले हैं, इसकी सारी कुंडली खुशबू ने खंगाल रखी थी।
काली के भेजे बदमाशों ने 7 दिन तक रेकी की। जयपुर में जी-क्लब की तरह फायरिंग कर डॉक्टरों में खौफ पैदा करने की इनकी प्लानिंग थी, लेकिन एक छोटी-सी गलती ने सारे राज खोल दिए। खुशबू की जयपुर में एक सहेली है। 4 साल पहले उसका बर्थडे सेलिब्रेशन था। खुशबू भी सेलिब्रेशन में शामिल थी। बर्थडे पर डांस पार्टी हुई थी। सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। उसका एक वीडियो जेल में बंद काली राजपूत के पास पहुंच गया था। वीडियो में खुशबू भी दिखाई दे रही थी। काली खुशबू की उस सहेली का फेसबुक फ्रेंड था। तब काली ने पहली बार खुशबू से सोशल मीडिया के जरिए ही बात की।
खुशबू को यकीन नहीं हुआ कि काली कोई गैंगस्टर है
काली राजपूत ने पहली बार जब खुशबू से बात की तो खुद को लॉरेंस गैंग का शूटर बताया। तब खुशबू को विश्वास ही नहीं हुआ। काली ने उसे बोला कि विश्वास नहीं है तो यूट्यूब पर काली के नाम से वीडियो देख लो। खुशबू ने यूट्यूब पर गैंगस्टर काली से सर्च किया तो उसके हथियारों के साथ काफी वीडियो मिले। पहले खुशबू डरते हुए बात करती थी। बाद में दोनों के बीच में नॉर्मल बातें होने लगीं। काली उसे जेल से इंस्टाग्राम पर चैट और कॉल करता। वीडियो कॉल पर भी बातें होती थी। खुशबू के प्रेम में पड़ कर काली उसे अपनी गैंगस्टर लाइफ के बारे में बताता। मूसेवाला मर्डर के बाद बंद हुई बातचीत
काली जेल से ही खुशबू को वीडियो कॉल करता था। दोनों के बीच में अक्सर कई घंटों बात होती थी। लेकिन, दो साल पहले सिद्धू मूसेवाला मर्डर के बाद जेलों में सख्ती हो गई। लारेंस गैंग का खास शूटर होने के कारण काली पर पुलिस नजर रख रही थी। काली को हार्डकोर अपराधी देखते हुए दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया था। इससे काली और खुशबू में कई महीने तक बातचीत बंद रही।
इस बीच खुशबू ने काली से संपर्क करने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *