जयपुर में फेसबुक फ्रेंड के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आरोपी ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। 8 महीने की प्रेग्नेंट होने पर हॉस्पिटल में छोड़कर भाग निकला। खोह नागोरियान थाने में पीड़िता ने आरोपी फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (खोह नागोरियान) सुधीर कुमार उपाध्यय कर रहे है। पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी जान-पहचान सुमित चांवला से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में फ्रेंडशिप हो गई। मिलने पर दोनों एक-दूसरे का पसंद करने लगे। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी सुमित ने उसे बुलाया। आगरा रोड स्थित होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर लगातार उसके साथ होटल में ले जाकर देहशोषण करने लगा। ऑबोशन कराने का बनाया दबाव देहशोषण के दौरान प्रेग्नेंट होने पर ऑबोशन के टेबलेट खाने की कहा। मना कर शादी करने के लिए घरवालों से बात करने को कहा। धीरे-धीरे टाइम निकलता चला गया। साढ़े 5 महीने की प्रेग्नेंट होने पर उसे दोबारा बताया। मिलने बुलाकर वह जबरन हॉस्पिटल में ऑबोशन के लिए ले गया। डॉक्टर के दो दिन हॉस्पिटल में रूकने की कहने पर ऑबोशन नहीं हुआ। आरोपी ने जल्द ही अपने घरवालों को बताने की कहकर उसे भेज दिया। घर पर बात करने की कहकर उसे गुमराह करता रहा। प्रेग्नेंसी टाइम बढ़ने पर हिम्मत करके पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को बताया। हॉस्पिटल में छोड़कर भागा 6 सितम्बर को आरोपी सुमित को कॉल कर बुलाने पर वह उसे प्रताप नगर स्थित हॉस्पिटल में ले गया। डॉक्टर ने 8 महीने से ऊपर समय होने के कारण ऑबोशन करने से मना कर दिया। डॉक्टर के घरवालों को बुलाने की कहने पर आरोपी सुमित मना करने लगा। घरवालों को लेकर आने की कहकर उसे हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया। शाम तक नहीं लौटने पर पीड़िता ने अपने घरवालों को बताया। 8 लाख लेकर कही ओर कर दो शादी पीड़िता के परिजन लड़के के घर पर बातचीत करने गए। आरोपी के पिता ने लड़के के आने के बाद बात करने की कहकर भेज दिया। लड़के का मोबाइल नंबर बंद होने के चलते बात नहीं होने की कहकर तीन दिन से लगातार चक्कर कटवाते रहे। 10 सितम्बर की रात को आरोपी के घरवालों ने मिलने बुलाकर 8 लाख रुपए लेकर कही ओर जगह शादी करवाने की बात कही। गुस्साएं परिजनों ने अगले दिन खोह नागोरियान थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

जयपुर में फेसबुक फ्रेंड ने किया युवती से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, 8 महीने की प्रेग्नेंट होने पर छोड़कर भागा
ram