जयपुर में पड़ोसी युवक के स्कूल छात्र से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी ने दोस्त से अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बनवाया। 15 दिन बाद वॉट्सऐप पर परिचितों को शेयर कर दिया। ब्रह्मपुरी थाने में पीड़ित बच्चे के पिता ने FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने पॉक्सो और IT एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच SHO (ब्रह्मपुरी) राजेश कुमार सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- ब्रह्मपुरी निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका 9 साल का बेटा प्राइवेट स्कूल में 2 क्लास में पढ़ता है। गुरुवार को वॉट्सऐप पर परिचितों को आरोपी पड़ोसी ने अश्लील वीडियो शेयर किया। वीडियो में उसके नाबालिग बेटे के साथ पड़ोसी गलत काम करते नजर आया। बेटे से पूछने पर बताया कि करीब 15 दिन पहले वह घर के बाहर खेल रहा था।
किसी को बताने पर मारने की धमकी दी
आरोपी पड़ोसी उसे ई-रिक्शा में बैठाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ गलत काम करने से पहले अपने दोस्त को वीडियो बनाने के लिए मोबाइल दे दिया। कुकर्म का प्रयास करने के दौरान आरोपी के दोस्त ने मोबाइल में वीडियो बनाया। किसी को बताने पर धमकी दी तुझे मार दूंगा। डर के मारे किसी को भी नहीं बताया। गुस्साए परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

जयपुर में पड़ोसी ने किया स्कूल छात्र से कुकर्म:दोस्त से मोबाइल में बनवाया वीडियो, वॉट्सऐप पर परिचितों को किया शेयर
ram


