Hathras case में एसडीएम,सीओ और तहसीलदार सहित 6 अधिकारी सस्पेंड

ram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस में बीते दो जुलाई को सत्संग के दौरान घटित दुर्घटना में करीब 121 लोगों की मौत के मामले के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने तीन दिन घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जो जांच रिपोर्ट तैयार करने के अलावा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता और प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया था उसके आधार पर एसडीएम, सीओ और तहसीलदार सहित छहः अधिकारी सस्पेंड कर दिये गये हैं। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय वीडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया।

एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है। जांच समिति ने अब तक हुई जांच व कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है। जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। जांच में कहा गया कि स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *