चार विधानसभा में 32 महिला बूथ और 128 मतदानकर्मी भी महिलाए, पहली बार दिव्यांग और युवा बूथ भी बनेंगे

ram

बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए चुनाव आयोग ने नवाचार किए हैं इस बार महिला बूथों की संख्या बढा दी गई है पहली बार युवा और दिव्यांग बूथ अलग से बनाएं जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए मतदानकर्मीयों का पहला प्रशिक्षण पूरा हो चुका है हर बूथ पर चार कर्मचारी होंगे। चुनाव में 5 हजार 176 से अधिक कर्मचारियों की ड्युटियां लगाई गई हैं। 15 प्रतिशन कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं। चार विधानसभा में कुल 1 हजार 27 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इस बार महिला बूथ 32 होंगे। हर विधानसभा में 8 महिला बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी भी महिलाएं ही होगी। यानि पूरी मतदान प्रक्रिया महिलाएं ही सम्पन्न कराएंगी। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 8 युवा बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर 40 वर्ष तक की आयु वाले पीठासीन और मतदान अधिकारी लगाए जाएंगे। इसी प्रकार हर विधानसभा में 2 दिव्यांग बूथ होगा इस बूथ पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने वाले कार्मिक भी दिव्यांग ही होंगे। इन बूथों पर इच्छुक दिव्यांग कर्मचारियों को ही लगाया जाएगा। हर विधानसभा में आदर्श बूथ भी बनाए जाएंगे उन बूथों को रंगोली से सजाया जाएगा।
152 होम वोटर, घर जाकर डलवाएंगे वोट
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशन बढाने के लिए चुनाव आयोग ने होम वोटरों से भी मतदान कराने का निर्णय लिया है। जिले में चलने फिरने में असमर्थ 80 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध के 75 व दिव्यांग के 77 मतदाताओं को वोट डालने के लिए क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी से सम्पर्क करेंगे टीम उनके घर जाकर जांच करेगी माइक्रो ऑब्जर्वर भी जाएंगे उनके घर को पोलिंग स्टेशन का रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *