रतनगढ। रसायन युक्त फलों के खिलाफ चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान 30 मई तक चलाया जायेगा। अभियान के दौरान आज शनिवार को में 7 फलों के नमूने लिये तथा 140 किलोग्राम खराब फलों को नष्ट करवाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिले में रसायनयुक्त फलों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल बाजिया ने शहर के मैसर्स गणेश फ्रूट कंपनी से केला व आम का नमूना लिया। इस दौरान खराब 60 किलो पपीता, 40 किलो तरबूज व 20 किलो टमाटर नष्ट करवाये। इसी तरह मैसर्स बसरमल दौलतराम से खरबुजा व तरबुज का नमूना लिया। मैसर्स गुरूनानक फ्रूट कंपनी से आम का नमूना लिया तथा 20 किलो खराब व दुषित आम नष्ट करवाया। मैसर्स मूलचंद एंड संस से सेब का नमूना तथा मैसर्स गणेश कुमार माणकचंद से अंगूर का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच केे लिये जयपुर प्रयोगशाला भेजें गये है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

140 किलो खराब फल नष्ट करवाये
ram


