ब्यावर। अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर में होने वाली बैठक के लिए ब्यावर पहुंचे। किंग हवेली, आशापुरा माता रोड पर आयोजित स्वागत समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल और महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवगढ़ कुंवरानी रित्विका कुमारी का कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। योगेश पालीवाल ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा धर्मांतरण बिल पास करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। देवगढ़ कुंवरानी रित्विका कुमारी ने महिलाओं को लव-जेहाद से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजिका रेखा तंवर, प्रदेश संयोजक कुलदीप बोहरा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने सनातन धर्म की रक्षा और महिला मोर्चा को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह से भरा यह स्वागत कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ब्यावर : महिलाओं को लव-जेहाद से सावधान रहने की सलाह, अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारी ब्यावर पहुचें
ram