जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

ram

कोलंबो। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा अपसेट कर दिया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक खेल दिखाते हुए मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।मार्कस स्टोयनिस (6) ग्लेन मैक्सवेल (31), ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) आउट हो चुके हैं। वहीं, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *