पाली। नेहरू युवा केंद्र पाली द्वारा युवा मंडल रूपावास के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस आरसेटी में मनाया गया। जिला अग्रणी बैंक प्रभारी डी के बैरवा ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण कार्यों में नियमित भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आरसेटी निदेशक सवाराम मीणा ने युवाओं को निस्वार्थ भाव से सेवा के बारे में उत्साहवर्धन किया। नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन से अभियंता मुकेश कुमार ने स्वयंसेवा से स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण हेतु पहल व निगम के कार्यों पर जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को स्वयंसेवा के कार्यों पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रश्नोत्तरी के विजेताओं व उपस्तिथ स्वयंसेवकों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के बनेदान रत्नू, स्वयंसेवक गौतम वानेका, भरत तोसवरा, धनराज, पायल आदि कई युवा उपस्थित रहे।

युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया
ram


