बाड़मेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जायेगी, जिससे आने वाले समय में आपको अस्पताल में एक बार पर्ची बनवाने के बाद फिर से इसे साथ ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी । केंद्र सरकार की योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग हर व्यक्ति का निशुल्क डिजिटल आभा आईडी कार्ड (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता ) बनवा रहे है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव मितल ने बताया कि मोबाइल से लिंक आधार कार्ड के जरिये आभा कार्ड बनेगे, आभा कार्ड 14 अंक का होगा, इसमें प्रत्येक व्यक्ति की बीमारी ओर पिछले इलाज का डेटा फीड होगा । अस्पताल में इलाज के लिए जाने पर आभा कार्ड या इसके नम्बरों के जरिये ये डेटा डॉक्टर देख सकेंगे । पहले कोनसी दवा दी गई ओर कोनसी दवा लिखनी हे, यह तय करने में उन्हें सहूलियत होगी । स्वास्थ्य विभाग ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है । जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश भाटी ने बताया की एएनएम ओर आशा सहयोगिनी घर – घर जाकर आशा डिजिटल एप एवं एएनएम डिजिटल एप के माध्यम से डिजिटल आभा कार्ड बनाने का कार्य कर रही है, इस हेतु आशाओ एवं एएनएम को राज्य स्तर से बुधवार एवं गुरुवार को विडियो कोंफ्रेंस के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया । इस हेतु आशा प्रत्येक का डेटा रजिस्टर में अंकित कर रही है, इसमें व्यक्ति का नाम, उम्र, आधार संख्या, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर तथा लाभार्थी को प्राप्त सरकारी योजनाओ की जानकारी भी होगी । लाभार्थी के घरो पर नंबर भी डाले जा रहे है, यदि आपके घर आशा सहयोगिनी या एएनएम आए तो आप उनको सहयोग करे । वीडियो कोंफ्रेंस के दोरान डीपीसी राकेश भाटी, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, बीएनओ कोशिक जोशी, डीईओ जितेन्द्र कुमार, पीएचएम मूलशंकर दवे तथा जिले की समस्त आशा एवं एएनएम उपस्थित रहे ।
घर पर ऐसे बना सकते है आभा कार्ड
जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश भाटी ने बताया कि यदि आपके पास एंड्राइड मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप है तो आप घर बेठे ही अपना आभा कार्ड बना सकते है ।आपको गूगल में https://abha.abdm.gov.in लिखना होगा | होम पेज क्रेट आभा नंबर पर क्लिक करना होगा । इसमें दो आप्शन मिलेगे आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस । आधार वाले पर क्लिक करने पर आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना होगा, इसके बाद आई एग्री पर क्लिक करना होगा, फिर कैप्चा भरना होगा, इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरना होगा, इसके बाद वेरीफाई करना होगा, आपका आभा कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी आप पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है और प्रिंट भी निकाल सकते है ।



