उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है। तबादलों का यह ताजा दौर 13 जिलों को प्रभावित करता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों का पुनर्आबंटन किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया में योगी सरकार इस वक्त काफी एक्टिव तरह से कार्य में जुटी हुई हैं। फेरबदल की कड़ी में एक बार फिर से बड़े परिवर्तन किए गये हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ के जिलाधिकारी (डीएम) समेत 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानकारी के अनुसार कई अन्य जिलों के डीएम का भी तबादला किया गया है, जिसमें सीपी सिंह को लखनऊ का नया डीएम बनाया गया है, जबकि निधि गुप्ता को अमरोहा का प्रभार दिया गया है। इन बदलावों में सबसे उल्लेखनीय है बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सीपी सिंह को लखनऊ का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वे सूर्य पाल गंगवार की जगह लेंगे, जो पहले इस पद पर थे। इस फेरबदल में रवींद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है, जबकि दिनेश को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है। रवींद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम और अरविंद बंगारी को आगरा का डीएम बनाया गया है। नवनीत चहल को आजमगढ़ का डीएम और रवींद्र सिंह को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 IAS अफसरों के तबादले! सीपी सिंह लखनऊ के नए डीएम नियुक्त
ram


