योगी ने मचाया नेपाल में तहलका, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, भारत हैरान

ram

भारत के पड़ोसी देश नेपाल की सड़कों पर हजारों लोग एक बड़ी क्रांति के लिए निकल पड़े हैं। लेकिन इस महाक्रांति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लहराई जा रही हैं। सीएम योगी को लेकर नेपाल में जबरदस्त चर्चा हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि नेपाल में हजारों लोग सड़कों पर क्यों उतर आए हैं और इनके हाथों में सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें क्यों हैं? दरअसल, नेपाल के लोग चीन समर्थक वामपंथी सरकारों से परेशान हैं। नेपाल के इन लोगों का मानना है कि उनका देश राजशाही से लोकतंत्र तो बन गया लेकिन लोकतंत्र सिर्फ नाम का रह गया है।

अब इन लोगों ने नेपाल में दोबारा राजशाही लाने का फैसला कर लिया है। हजारों की भीड़ ने राजधानी काठमांडू में नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का स्वागत किया। लोगों ने राजशाही को फिर से बहाल करने और हिंदू धर्म को राज्य धर्म के रूप में फिर लाने की मांग की। ज्ञानेंद्र शाह के करीव 10,000 समर्थकों ने पश्चिमी नेपाल के दौरे से आने पर काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट के मेन एंट्री गेट को जाम कर दिया। 1769 से चली आ रही राजशाही के आखिरी राजा ज्ञानेंद्र की। साल 2008 में राज-तंत्र खत्म कर दिया गया और 28 मई को देश को फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक घोषित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को राजमहल खाली करने को कहा गया। नेपाल एक लोकतांत्रिक देश बन गया।

इसी दौरान नेपाल ने खुद को हिंदू राष्ट्र की जगह एक धर्मनिरपेक्ष देश भी बना लिया। लेकिन आने वाले सालों में नेपाल को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। 2008 से ही नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता रही है। नेपाल में साल 2015 में नया संविधान आया। जिसके बाद नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए। साल 2017 में कम्युनिस्ट पार्टी की फिर से सरकार बनी। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी में लगातार उथल-पुथल चल रही है और जब देश में सत्ता और विपक्ष दोनों असफल होते दिखने लगे हों, तब कुछ समूह तीसरी धारा बनाने की कोशिश करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *