पोषण अभियान के तहत हुआ कार्यशाला का आयोजन

ram

जैसलमेर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को पोषण अभियान के तहत उप निदेशक अशोक कुमार गोयल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपनिदेशक अशोक कुमार गोयल ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर फ्रन्ट लाईन वर्कर द्वारा लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं व बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार आवश्यक होता है और महिलाओं व बच्चों के विकास में तो अल्प पोषण हमेशा से ही चुनौती है। इसके लिए दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम व खान-पान के विषय में जागरूकता की आवश्यकता है।

पोषण अभियान के जिला समन्वयक अर्जुनसिंह द्वारा जीवन के प्रथम एक हजार दिवस के महत्व ,बीमारी के दौरान शिशु के उचित पौष्टिक आहार का ध्यान रखने, स्तनपान के महत्व, अनिमिया, कुपोषण प्रबंधन आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

जिला प्रोजेक्ट सहायक मठार खान ने पोषण ट्रेकर में समस्त लाभार्थियों के पंजीकरण, फेस कैप्चर, ईकेवाईसी एवं आंगनबाड़ी पर आयोजित होने वाले समस्त गतिविधियों की सूचना समयबद्ध अनिवार्य रुप से भरने के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में महिला पर्यवैक्षक सीमा इन्दा ,रेखा उपाध्याय, महेन्द्र पुरोहित सहित हितेश गोड़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *