वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की चितौड़गढ़ विधानसभा की कार्यशाला संपन्न

ram

चित्तौड़गढ़। भाजपा जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़ पर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान को लेकर चितौड़गढ़ विधानसभा की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के संभाग प्रभारी हमीद शेख ने कहा कि पी एम मोदी ने वक्फ कानून में संशोधन कर यह सुनिश्चित किया है कि गरीब मुस्लिमों को उनकी संपत्ति और अधिकार मिल सके। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि ये दल केवल मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल करते रहे हैं, लेकिन उनके विकास के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि देश के सभी समुदाय हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं। कार्यशाला को अभियान के जिला संयोजक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, अभियान के सह संयोजक गौरव त्यागी, जिला मंत्री सीपी नामधराणी ने भी संबोधित किया। संचालन करते हुए जिला महामंत्री रघु शर्मा ने वक्फ संशोधन बिल को पढ़ने और समझने की अपील की। कार्यशाला में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा की वक्फ सुधार कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर संबोधित करने वाली थी चित्तौड़गढ़ आते समय रास्ते में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सभी कार्यक्रम यथा स्थिति पूर्ण करने या स्थगित करने के निर्देश प्राप्त हुए इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिला कार्यालय पर कार्यशाला को पूर्ण किया गया।
कार्यशाला में जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नन्दकिशोर लौहार, प्रधान देवेन्द्र कंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजु पितलिया,मण्डल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, राजमल सुखवाल, गोपाल सिंह राजोरा, विदुषी बिल्लु, इन्द्रा सुखवाल, चन्द्रशेखर शर्मा, युवा मोर्चा अभियान के जिला संयोजक पुष्कर धाकड़, कपासन विधानसभा प्रभारी शुभम सुखवाल, नगर मंत्री विष्णु सेन, मंडल महामंत्री रतन जाट रोलाहेड़ा,असमो जिला महामंत्री अली असगर बोहरा, जिला उपाध्यक्ष प्रिया कंवर, सुधा जागेटिया,भारती वैष्णव, अल्का चतुर्वेदी, कविता लालवानी,
असमो नगर अध्यक्ष सलीम खां, रुस्तम खां, निसार खान, अब्बास अहमद, इकबाल खिलजी, लुकमान खान, रियाज अहमद, आजाद मोहम्मद, सिद्धिक नीलगर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *