प्रौद्योगिकी, उद्योग और शिक्षा जगत के समन्वय से विकसित भारत 2047 के लिए कार्य हो : हरिभाऊ बागडे

ram

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रौद्योगिकी, उद्योग और शिक्षा जगत के समन्वय से विकसित भारत 2047 को हासिल करने का बृहस्पतिवार को आह्वान किया। उन्होंने टेक कनेक्ट 2024 को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत उपलब्ध स्थानीय संपदा और मानव संपदा का प्रभावी उपयोग करने की रणनीति पर कार्य किया जाए।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों, उद्योग जगत और प्रौद्योगिकी से जुड़े संस्थानों को मिलकर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए भी प्रभावी कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “राजस्थान का समावेशी विकास भी हम सभी का दायित्व है।” बागडे बृहस्पतिवार को पूर्णिमा कॉलेज में टेक—कनेक्ट2024 में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “देश में प्रौद्योगिकी, उद्योग और शिक्षा के समावेश से ऐसे तंत्र की स्थापना की जाए जिससे सतत और स्थाई विकास के लिए कार्य हो सके।” राज्यपाल ने ‘राइजिंग राजस्थान’ के जरिए विभिन क्षेत्रों में निवेश पहल की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *