भरतपुर में शहीद स्मारक पर मातृ शक्ति ने पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ram

भरतपुर। भरतपुर में किला स्थित शहीद स्मारक पर विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति ने जिला अध्यक्ष विष्णु सैनी के नेतृत्व में पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मातृ शक्ति ने नारे बाजी कर अपना आक्रोश जताया और घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर मातृ शक्ति ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। जिससे पूरा देश दुखी है। निर्दोष लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी। जिससे कई घरों के चिराग बुझ गए। कई महिलाओं का सुहाग उजड़ गया। प्रधानमंत्री को कठोर कदम उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *