हेयरस्टाइल के लिए महंगी एक्सेसरीज क्यों, घर की ज्वेलरी से पाएं नया ग्लैमरस लुक

ram

नई दिल्ली। जब भी खुद को स्टाइल करने की बात आती है, तो हम सभी अपने एक्सेसरीज और आउटफिट पर अधिक फोकस रहते हैं। लेकिन एक्सेसरीज और आउटफिट के साथ हेयरस्टाइल भी बहुत मायने रखता है। लड़कियां तरह-तरह के हेयरस्टाइल करना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप हेयर स्टाइल को एक नया ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आप अपनी ज्वेलरी को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। ऐसा करने से आपका पूरा लुक ग्लैमरस नजर आएगा। अभी तक हम सभी हेयर पिन से लेकर क्लचर या रबर बैंड का इस्तेमाल हेयरस्टाइल में करते आए हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप हेयरस्टाइल में झुमके या मांग टीका जैसी ज्वैलरी को कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी ही ज्वैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप अपनी हेयरस्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।

बन पिन की तरह कैरी करें झुमका
अगर कान का एक झुमका खो गया है, तो आपके परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इसकी मदद से अपने हेयर स्टाइल को एक न्यू लुक दे सकती हैं। आप झुमके को बन पिन की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप किसी पार्टी या फिर फंक्शन में जा रही हैं, तो आप बन बनाकर झुमके का हुक अंदर की तरफ फंसा लें। इस तरह से आपके हेयर स्टाइल को नया ट्विस्ट मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *