भारत और चीन के झगड़े में रूस किसके साथ है?

ram

भारत और चीन के बीच में जबरदस्त विवाद रहा है। हाल के कुछ दिनों को छोड़ दें तो एक लंबे अंतराल तक दोनों देशों के बीच कड़वाहट की खाई बढ़ती चली गई। गलवान की घटना के बाद से दोनों देश एक दूसरे के सामने तनकर खड़े थे। भारत लगातार चीन के सामने ये संदेश दे रहा था कि ईंट का जवाब वो पत्थर से ही देगा। हालांकि अब जब भारत और चीन के बीच एक बार फिर से बातचीत शुरू हो गई है। सहयोग शुरू हो गया है। सीमाओं पर तनाव वाली जगह से सैनिक पीछे हटने लगे हैं। ऐसे में रूस से भी भारत और चीन के बीच तनाव को लेकर सवाल पूछा गया। इंडिया टु़डे कॉन्क्लेव में शामिल होने आए रूसी राजदूत डैनिश आल्पोव से जब ये सवाल पूछा गया कि भारत और चीन में वो किसका पक्ष लेंगे। उन्होंने जवाब में कहा कि देखिए हम भिड़ंत को लेकर नहीं। सहयोग को लेकर सोच रहे हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया मिलकर रहे यही अच्छा है। यूरेशिया कॉन्टिनेंट में चीन, भारत और रूस तीन बड़े देश हैं। तीनों के बीच ट्राइलेंट्रल फॉर्मेट अच्छा है।
रूसी राजदूत ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत और चीन के बीच विश्वास बढ़े, यही हम चाहते है। इसके साथ ही रूस ने ये भी साफ किया कि हम किसी का पक्ष नहीं लेते। रूसी राजदूत ने कहा कि हम वो अच्छी लॉबी बन सकते हैं। अगर दोनों पक्षों को कोई जरूरत महसूस होती है, तो यही हमारी राय है। यकीनन यहां एक बड़ी प्रतिस्पर्धा है। लेकिन ये अच्छे पक्ष में है। रूसी राजदूत अलीपोव ने भारत-रूस संबंधों की ऐतिहासिक जड़ों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे संबंध बहुत पुराने और ठोस हैं। भारत की विदेश नीति में अपने लोगों प्राथमिकता झलकती है। हमारे लिए अपने मापदंड हैं। इस दौरान चीन भारत संबंधों पर अलीपोव ने कहा कि हम शांति चाहते हैं। हम तनाव नहीं चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *