भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग ने दुनिया में बड़ा धमाका कर दिया है। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की फ्रांस यात्रा ने दोनों देशों की मित्रता को और बढ़ा दिया है। डोभाल ने फ्रांस की महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी मुलाकात की है। इस बैठक में डोभाल ने पीएम मोदी की शुभकामनाएं मैक्रों को दी और दोनों ने होरइजन 2047 रोडमैप को लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ये रोडमैप भारत और फ्रांस के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूती प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
इसके अलावा डोभाल ने फ्रांसिसि रक्षा खरीद एजेंसी यानी डीजीए के महानिदेशक इमैनुएल चीवा और फ्रांसिसि विदेश मंत्री जीन नोयल से भी मुलाकात की। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ बैठक के बाद एनएसए अजीत डोभाल की यात्रा संपन्न हुई। यूरोप और पश्चिम एशिया में जारी युद्धों पर विचार साझा किए। पिछले महीने रूस की यात्रा के दौरान डोभाल ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। डोभाल की रूस यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूक्रेन की यात्रा के लगभग 15 दिन बाद हुई थी।

अजित डोभाल ने मैक्रों से मिलकर तैयार किया कौन सा रोडमैप, क्या नया करने की तैयारी में है भारत और फ्रांस?
ram