राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार आठ अप्रैल को भीषण गर्मी जारी रहने वाली है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो कि बुधवार नौ अप्रैल तक के लिए जारी रहेगा। इससे पहले इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन सोमवार सात अप्रैल को दर्ज हुआ जब तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया थ। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार तक गर्म हवाएं जारी रहेंगी। गुरुवार से मौसम बदलने की संभालना है। तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। मसौम विभाग की मानें तो पालम और लोधी रोड पर तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 11 से 13 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 37 डिग्री से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आसमान में इस दौरान आंशिक बादल छाए रह सकते है। तीन स्टेशनों – सफदरजंग, रिज और आयानगर – ने आज हीटवेव मानदंड को पूरा किया, जो इस मौसम में हीटवेव की स्थिति का पहला दिन था। ये स्थितियां 9 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने एक बयान में कहा, 10 अप्रैल से दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

दिल्ली को कब मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दिया ये जवाब
ram


