जान को खतरे के बीच शेख हसीना बांग्लादेश छोड़ भारत तो आ गईं। शेख हसीना ने अब तक भारत नहीं छोड़ा है। खबरे थी कि शेख हसीना बांग्लादेश से लंदन जाएंगी। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले भारत आना चुना। भारत आने के बाद शेख हसीना अभी तक यहां से नहीं गई हैं। वहीं अब शेख हसीना को भारत से बांग्लादेश भेजने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से ये बड़ी मांग की गई है। शेख हसीना को गिरफ्तार कर ढाका भेजने की बात कही गई है। इसके साथ ही हसीना की बहन शेख रिहाना को भी ढाका भेजने की मांग की गई है।
बांग्लादेश में पुलिस वाले हड़ताल पर हैं। पूरी अव्यवस्था की स्थिति है। अब छात्र संगठन के लोग लिखित में मांग कर रहे हैं कि उन्हें वापस भेजा जाए। जिसके बाद उन पर लीगल मामले चलाए जाए। सवाल ये उठता है कि भारत ने क्लियर कर दिया है कि शेख हसीना का अगला कदम जो भी होगा वो पूरी तरह से उनपर निर्भर करेगा। लेकिन सूत्र ये बता रहे हैं कि अगले 48 घंटे में वो भारत छोड़कर चली जाएंगी। अब वो यूरोप जाती हैं या किसी और देश इस बात का पता नहीं चल सका है। वैसे अमेरिका ने उनका वीजा कैंसिल कर दिया है। ब्रिटेन ने भी शरण देने से इनकार किया है।