पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार शाम डिब्रूगढ़ चेक पोस्ट को सील कर दिया, जिससे झारखंड से एनएच-19 पर बराकर ब्रिज से मैथन तक भारी वाहनों की कतार लग गई। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंतरराज्यीय सीमा को तीन दिनों के लिए सील करने का आदेश दिया है। ममता ने शुक्रवार को झारखंड सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) झारखंड को बचाने के लिए अपने बांध से पानी छोड़ रहा है, जिसके बाद से राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति बढ़ गई है।
अब इसी को लेकर भाजपा के हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड सरकार और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि बंगाल सरकार की विफलता के कारण बंगाल के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। लेकिन मुझे आश्चर्य है कि ममता दीदी अपना गुस्सा अपने अधिकारियों पर नहीं, बल्कि झारखंड की जनता पर निकाल रही हैं। वह राज्य की सीमा को अवरुद्ध कर झारखंड के लोगों को सबक सिखा रही है और झारखंड के मुख्यमंत्री चुप हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार भी कह चुकी है कि बंगाल में आई बाढ़ के लिए झारखंड दोषी नहीं है।
 


