दिल्ली में मौसम ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, IMD ने जारी की चेतावनी

ram

दिल्ली में मौसम मार्च के महीने में ही बेहद गरम हो चुका है। दिल्ली में बुधवार 26 मार्च को सीजन का सबसे अधिक गर्म दिख रिकॉर्ड हुआ। इस दिन अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते तीन वर्षों के ये इस दिन का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 2022 में 31 मार्च को 39.6 डिग्री तापमान था।मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को हवा चल सकती है जिसकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हवा चलने के कारण तापमान दो से तीन डिग्री कम हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो 27 मार्च से 29 मार्च के दौरान आसमान में हल्की बादल छाने की संभावना है जिससे जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *