कोटा। सकतपुरा स्थित 130 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के इन्टेकवेल पम्प हाउस पर वी.टी. पम्प की मरम्मत के कारण बुधवार, 4 सितम्बर को प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक जल शोधन संयंत्र से जलापूर्ति बन्द रहेगी।
अधिशाषी अभियंता पीएचईडी नगर खंड द्वितीय श्याम माहेश्वरी ने बताया कि शटडाउन के कारण नदी पार सम्पूर्ण सकतपुरा क्षेत्र नान्ता, बालिता, सम्पूर्ण कुन्हाडी, बडगांव जोन, सम्पूर्ण बून्दी रोड क्षेत्र, शम्भूपुरा जोन, नयाखेडा, नयापुरा, सिविल लाइन्स, लाडपुरा, खाईरोड, खण्ड गांवडी, दोस्तपुरा, आर्मी क्षेत्र, खेड़ली फाटक, माला रोड, जनकपुरी, गुरूद्वारा रोड, भीमगंजमण्डी, डडवाडा, सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र, कैलाशपुरी जोन, भदाना जोन, काला तालाब जोन, सोगरिया जोन, आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पुलिस लाईन रोड की समस्त कॉलोनियां, आर.के. नगर, शिव नगर, बोरखेडा जोन, बारां रोड, नया नोहरा जोन, चन्द्रेसल जोन, रोटेदा, रायपुरा जोन क्षेत्र में जलापूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि 4 सितम्बर को सायं 6 बजे बाद जलापूर्ति कम जल दबाव से होगी। उन्होंने उक्त क्षेत्रों के समस्त पेयजल उपभोक्ताओं का आव्हान किया है कि 4 सितम्बर को प्रातः काल की सप्लाई के समय में ही आवश्यक मात्रा में पेयजल संग्रहण किया जाना सुनिश्चित करें।
इन्टेकवेल पर मरम्मत के कारण 4 सितम्बर को जलापूर्ति रहेगी बंद
ram


